फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Price Hike: देहरादून में 68 रुपये बढ़े घरेलू सिलिंडर के दाम, कमर्शियल की कीमतों में करीब 150 की बढ़ोतरी

Sat, 07 Mar 2026 12:06 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेल कंपनियों के रसोई गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी करने के बाद राजधानी दून में भी इसकी कीमतें बढ़ गई हैं। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। देहरादून में 14.2 किलो के घरेलू उपयोग वाले सिलिंडर की कीमतों में 68 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन


पहले 872 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर अब 940 रुपये में मिल रहा है। इसी कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में करीब 150 रुपये का इजाफा हुआ है। पहले 1850 रुपये में मिलने वाला कॉमर्शियल सिलिंडर अब दो हजार रुपये में मिल रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर, दूसरे नंबर पर हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उपभोक्ताओं से पैनिक न होने की अपील की। कहा, देहरादून जिले में गैस, पेट्रोल, डीजल की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। पश्चिमी एशिया में हो रहे युद्ध का जिले में होने वाली आपूर्ति में कोई असर नहीं है। कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बृहस्पतिवार को किन्हीं कारणों से प्रभावित हुई थी जो शनिवार को पूरी तरह सामान्य हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें