फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस देने में आनाकानी कर रही एजेंसी

Tue, 13 Jan 2015 04:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप डीबीटीएल योजना से नहीं जुड़े हैं तो आपको गैस नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


क्योंकि सब्सिडी वाले सिलेंडर नहीं आ रहे हैं...ऐसा जवाब सोमवार को सहस्रधारा रोड स्थित जगदंबा गैस एजेंसी के कर्मचारी ने उपभोक्ता को दिया।

कर्मचारियों की मनमानी की हकीकत
जिससे गैस एजेंसियों के कर्मचारियों की मनमानी की हकीकत भी सामने आने लगी है। वहीं तेल कंपनी के अधिकारी गैस एजेंसियों में दोनों तरह के सिलेंडर आने का दावा कर रहे हैं।

प्रदेश में डायरेक्ट बेनीफिट ऑफ ट्रांसफर ऑन एलपीजी(डीबीटीएल) योजना शुरू होने के बाद गैस एजेंसी कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के साथ मनमानी करनी शुरू कर दी है। हाल यह है कि दिसंबर महीने में बुकिंग कराने के बावजूद अब तक उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


वहीं अब गैस एजेंसी कर्मचारी डीबीटीएल योजना से जुड़े बिना गैस देने से भी मना कर रहे हैं। कई एजेंसी के कर्मचारियों ने तो उपभोक्ताओं से सब्सिडी के सिलेंडर नहीं आने की बात कहनी शुरू कर दी है। ताजा मामला जगदंबा गैस एजेंसी के कर्मचारी आशीष का है।

जब उनसे गैस डिलीवरी के बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि डीबीटीएल योजना से जुड़े नहीं तो गैस नहीं मिल पाएगी। जब इसका कारण पूछा तो बोले कि नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर ही मिल रहे हैं, सब्सिडी के सिलेंडर नहीं आ रहे।
विज्ञापन


वहीं जब एजेंसी कर्मचारी के इस बयान पर आईओसी के देहरादून क्षेत्र वितरण अधिकारी रोहन दलाल ने पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कंपनी ने ऐसा कोई नियम नहीं लागू किया कि बिना डीबीटीएल से जुड़े उपभोक्ता को गैस नहीं मिलेगी। दोनों तरह के सिलेंडर एजेंसियों में आ रहे हैं। शिकायतों को देखो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें