राजधानी देहरादून के लोगों पर महंगाई और कहर ढाने वाली है। डीजल के दाम बढ़ाने के साथ ही तेल कंपनियों ने नॉन सब्सिडी और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं।
158.50 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे
देहरादून शहर में गैर रियायती सिलेंडर के लिए 66 रुपए और व्यवसायिक सिलेंडर के लिए 158.50 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे।
पढ़ें, जॉन अब्राहम को देखा और कर दिया आविष्कार
आईओसी एरिया सेल्स मैनेजर रोहन दलाल ने बताया कि नॉन सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 1008.50 रुपए से बढ़कर 1074.50 रुपए हो गई है। वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1702 रुपए के बजाय 1807.50 रुपए में मिलेगा।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)