फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सब्सिडी के लिए बचे बस सात दिन

Wed, 24 Jun 2015 04:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी चाहिए तो डीबीटीएल योजना से जुड़ जाइए। अब सिर्फ सात दिन शेष बचे हैं।
विज्ञापन


एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी लेने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर आफ एलपीजी (डीबीटीएल) से जुड़ने की अंतिम तारीख तीस जून निर्धारित है। लेकिन अब भी दस प्रतिशत उपभोक्ता इससे नहीं जुड़ पाए हैं। कुछ उपभोक्ता ऐसे भी हैं, जिन्होंने फार्म सही नहीं भरा है या फिर पूरे दस्तावेज जमा नहीं कराए हैं।

इसे देखते हुए तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया था। यह अवधि तीस जून को समाप्त हो रही है। दून एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि तीस जून तक जो घरेलू गैस उपभोक्ता बैंक अकाउंट की जानकारी गैस एजेंसी को अपडेट नहीं कराएंगे, उन्हें एक जुलाई से बाजार दर पर ही गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीबीटीएल से ऐसे जुड़ें
गैस सब्सिडी लेने के लिए एजेंसी में फार्म भरकर अपने बैंक की पासबुक, गैस बुक की छाया प्रति संबंधित गैस एजेंसी में जमा करें। अगर आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो अपने आधार कार्ड और एलपीजी अकाउंट की जानकारी बैंक खाते में अपडेट कर सकते हैं। इसकी एक-एक प्रति अपने खाते वाले बैंक में भी जमा कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें