फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बात नहीं बनी तो खुद लाना होगा सिलेंडर

Tue, 18 Feb 2014 09:53 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में दो सूत्री मांगों पर आंदोलनरत गैस एजेंसी संचालकों ने 20 फरवरी से होम और प्वाइंट डिलीवरी बंद करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, मंगलवार (आज) को उनकी पेट्रोलियम मंत्रालय से वार्ता होनी है।
विज्ञापन


हड़ताल की चेतावनी
बातचीत में सहमति नहीं बनी तो उपभोक्ताओं को सिलेंडरों के लिए एजेंसी की दौड़ लगानी होगी। गैस एजेंसियों की आल इंडिया फेडरेशन ने अपनी मांगों पर पहले होम और प्वाइंट डिलीवरी बंद करने और फिर 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

पेट्रोलियम मंत्रालय से बातचीत में हल न निकला तो दून समेत पूरे गढ़वाल मंडल में एक बार फिर गैस आपूर्ति गड़बड़ा जाएगी। जनवरी में हरिद्वार प्लांट से गैस आपूर्ति ठप होने का असर पर्वतीय जिलों में अब तक बना हुआ है। देहरादून की एजेंसियों में भी अभी 5-6 का बैकलॉग है।
विज्ञापन


दून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि मंगलवार की शाम वार्ता के बाद फैसला बदल सकता है। लेकिन हड़ताल हुई तो न होम डिलीवरी की जाएगी, न ही प्वाइंट डिलीवरी।
 
एजेंसी, गोदामों में बढ़ेगी दिक्कत
होम डिलीवरी बंद हुई तो जिले के साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उपभोक्ताओं के एजेंसियों और गोदाम जाने पर सिर फुटव्वल की नौबत आ जाएगी। खुद चमनलाल का कहना है कि गोदाम और एजेंसी कर्मचारियों की परेशानी बढ़ेगी। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसी नौबत आने से पहले ही मामला सुलझ जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें