फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी के 133 गांवों में बेटों के जन्म लेने का मामला, समय सीमा पूरी, नहीं मिली रिपोर्ट

Fri, 26 Jul 2019 09:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
टास्क फोर्स - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तरकाशी जनपद के 133 गांवों में तीन महीने के भीतर 216 बेटों के जन्म लेने के मामले में तीन दिन की समय सीमा पूरी होने के बाद भी स्वास्थ्य निदेशालय को रिपोर्ट नहीं मिली है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रविंद्र थपलियाल ने निदेशक गढ़वाल मंडल को उत्तरकाशी जिले का दौरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उत्तरकाशी के 133 गांवों में पिछले तीन महीने में एक भी बालिका का जन्म न होने पर स्वास्थ्य निदेशालय ने सीएमओ से तीन दिन के भीतर सत्यापन रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई रिपोर्ट निदेशालय को नहीं मिली है। इस पर स्वास्थ्य महानिदेशक ने निदेशक गढ़वाल मंडल तृप्ति बहुगुणा को 26 जुलाई से उत्तरकाशी जनपद का दौरा करने के निर्देश दिए हैं।

निदेशक जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ उन गांवों की समीक्षा करेगी। जहां पर अप्रैल से जून माह तक सिर्फ बेटे ही जन्मे हैं। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से गांवों का सर्वे किया जा रहा है। जिससे बच्चे ही पैदा होने की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। स्वास्थ्य निदेशालय ने भी सीएमओ को यह भी निर्देश दिए हैं कि गांवों में जन्मे बेटों का सत्यापन एएनएम के माध्यम से कराया जाए। 
विज्ञापन


उत्तरकाशी में कई गांवों में बेटों के ही जन्म लेने की सत्यापन रिपोर्ट नहीं मिली है। निदेशालय की ओर से रिपोर्ट देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। जिले की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिससे वास्तविकता का पता लग सके। निदेशक गढ़वाल मंडल भी उत्तरकाशी जनपद का दौरा करेगी।
विज्ञापन

- डॉ. सरोज नैथानी, अपर निदेशक, नोडल अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें