फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में यहां मिल रही सस्ती दाल, ये है रेट

Sat, 17 Oct 2015 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को सस्ती दरों में दाल उपलब्ध कराने के लिए मंडी समिति ने शुक्रवार को आढ़त बाजार में तीन काउंटर खोले। मंडी समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने इनका शुभारंभ किया। काउंटर खुलते ही लोग दाल खरीदने पहुंच गए। पहले ही दिन तीनों काउंटरों पर 15 क्विंटल दालें बिकीं।
विज्ञापन


आढ़त बाजार में अग्रवाल एंड कंपनी में दालों के काउंटर का शुभारंभ करते हुए समिति के अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिनों में दालों के रेट तेजी से बढ़े हैं। कुछ दालें आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई हैं।

दालों के रेट को नियंत्रित किया जा सके इसके लिए समिति ने आढ़त बाजार में तीन काउंटर खोले हैं। सोमवार को बैठक के बाद इनकी संख्या बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां खुले काउंटर
अग्रवाल एंड कंपनी निकट गुरुद्वारा सिंह सभा आढ़त बाजार
कोहली ब्रदर्स दर्शनी गेट पीपल मंडी
प्रवीण कुमार, ऋतिक कुमार लक्खीबाग

इस रेट पर मिल रही दालें
दाल ---- रेट, रुपये प्रति किलोग्राम
अरहर --- 145
मलका  -- 90
चना दाल -- 70
राजमा --- 70
मटर दाल -- 40
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें