फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के एक महीने बाद प्रेमी से मिली, दोनों ने खा लिया जहर

Tue, 13 Jun 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धुमाकोट/कोटद्वार
विज्ञापन
lovers
विज्ञापन
शादी के एक महीने बाद युवती अपने मायके आई और प्रेमी के साथ घूमने चली गई। दोनों ने जहर खाया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। पूरी कहानी जानिए विस्तार से...
विज्ञापन


धुमाकोट के थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि सोमवार शाम को किनगोडीखाल मार्ग पर एक यात्री शेड में एक युवक और युवती अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था।

इसी बीच रास्ते से गुजर रहे एक पिकअप वाहन चालक पूरण सिंह ने दोनों को अपने वाहन से नैनीडांडा सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रामनगर रेफर कर दिया गया। रात में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


उनकी पहचान ममता (20) पुत्री जगत सिंह निवासी देवलाड पल्ला और प्रमोद मैंदोलिया (25) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी नलाई तल्ली हाल निवास पीरुमदारा कुमाऊं मंडल जिला नैनीताल के रुप में हुई है। 

पुलिस ने बताया कि युवती का आठ मई को फुलटंडा गांव में एक युवक के साथ हुआ था। 28 मई को उसका पति उसे मायके छोड़ आया था। तब से वह मायके में ही रह रही थी। 12 जून की सुबह विवाहिता अपने प्रेमी प्रमोद मैंदोलिया के साथ बाइक पर सवार होकर किनगोड़ीखाल की ओर गई थी। 

जहां दोनों ने सल्फास खा लिया। घटना से जहां एक ओर परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के लोग स्तब्ध हैं। धुमाकोट पुलिस ने बताया कि दोनों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई रामनगर पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें