फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर प्यार ने पाई नफरत पर जीत!

Sun, 12 Oct 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किशनपुर (कोटद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पौड़ी में भाबर क्षेत्र के एक प्रेमी युगल ने करवाचौथ के दिन बिना घर वालों को बताए मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद परिजनों की डर से दोनों लोग पुलिस मदद के लिए कलालघाटी पुलिस चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को चौकी में बुलाया। लड़की और लड़के पक्ष ने भी विवाद बढ़ाने की बजाय राजी होने में भलाई समझी। लड़की को लड़के के साथ भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कलालघाटी के युवक का उदयरामपुर क्षेत्र की युवती के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की पक्ष के लोग इसके लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


लड़की और लड़के ने परिजनों को बताए बिना मंदिर में शादी करने का निर्णय लिया। इसके लिए दोनों ने करवा चौथ का दिन चुना।
विज्ञापन

प्यार के आगे झुके पर‌िजन

शनिवार को प्रेमी युगल ने एक मंदिर में चुपके से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों को इस बात का डर था कि परिजन उन्हें तंग कर सकते हैं। इसलिए वह दोनों मंदिर से सीधे कलालघाटी पुलिस चौकी पहुंच गए। प्रेम युगल ने अपनी पूरी कहानी पुलिस के सामने बयां की और बालिग होने के प्रमाण भी दिए।

युगल द्वारा मदद की मांग करने पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को चौकी में बुलाया। चौकी में लड़की और लड़के पक्ष के लोगों के बीच लंबी बातचीत हुई।

परिजन माने
परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों के रिश्ते पर सहमति जता दी। समझौते के बाद दुल्हन को दूल्हे के साथ भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज मनोज सिरोला ने इसकी पुष्टि की है। करवा-चौथ पर यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें