फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में दूल्हे की बहन से आंखें चार और भाग चले दोनों, नोटबंदी ने पकड़वा दिया

Thu, 22 Dec 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
lover
विज्ञापन
उदयपुर राजस्थान से अपनी अलग दुनिया बसाने निकला एक शादीशुदा प्रेमी जोड़ा नोटबंदी के चलते परिजनों और पुलिस की पकड़ में आ गया। परिजनों के अचानक होटल में पहुंचने पर हंगामा खड़ा हो गया। प्रेमिका को खुद से अलग होता देख प्रेमी ने ब्लेड से हाथ की नस काट डाली। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कोटद्वार तड़ियाल चौक निवासी एक युवक कई साल से उदयपुर राजस्थान में कार चलाता है। पत्नी और दो बच्चों के साथ युवक उदयपुर में ही रहता रहा। 25 नवंबर को उदयपुर में ही शादी की बुकिंग के दौरान दूल्हे की बहन से उसकी आंखें चार हो गई।

दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। दोनों ने अपने-अपने परिवार छोड़कर अलग दुनिया बसाने का फैसला किया।

नोट खर्च हुए तो प्रेमिका ने भाई से मांगी मदद

पैसा खत्म होने पर मांगी मदद - फोटो : demo pic
14 दिसंबर की रात करीब दो बजे हरिद्वार आ पहुंचे। प्रेमिका अपने छह साल के बेटे को भी साथ ले आई। तब से दोनों हरिद्वार में होटल अंबर पैलेस में बतौर पति-पत्नी ठहरे हुए थे। नोटबंदी के चलते चंद दिनों में उनके पास जमा नए नोट खर्च हो गए।

ऐसे में होटल में ठहरने और खाने पीने में दिक्कत हुई तो प्रेमिका ने अपने छोटे भाई को मदद के लिए हरिद्वार बुलाया। भाई नोट लेकर जरूर पहुंचा, मगर साथ में परिवार को भी ले आया। अचानक होटल में प्रेमिका के परिजन पहुंचने पर हंगामा खड़ा हो गया।

प्रेमिका को दूर जाता देख युवक ने काट ली नस

हाथ की नस काट ली - फोटो : demo pic
प्रेमिका घरवालों के सामने भी प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। परिजनों के विरोध को देखते हुए प्रेमी ने ब्लेड से अपनी हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया।

हंगामे की सूचना होटल मैनेजर ने पुलिस को दे दी। शाम तक प्रेमी जोड़े और उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही थी। कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि दोनों लोग शादीशुदा हैं। उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर छह थाने में विवाहिता की गुमशुदगी भी दर्ज है। बताया कि परिजनों से बातचीत की जा रही है, राजस्थान पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

प्रेमिका ने भाई को दी थी कसम

- फोटो : demo pic
मामले में प्रेमी युगल की लोकेशन तब पता चल गई जब महिला ने नोट खर्च हो जाने पर अपने भाई से रुपये लेकर आने के लिए मदद मांगी थी। साथ ही उसने कसम भी दी थी कि घरवालों को कुछ न बताए।

उसके भाई ने सबसे पहले अपने जीजा और फिर घरवालों को पूरी कहानी बताई। परिजनों को साथ लेकर पहुंचने पर महिला ने अपने भाई से भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें