फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े पर डंडे लेकर टूट पड़े लोग, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 21 Sep 2015 10:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की के कलियर में गेस्ट हाउसों में आने वाले प्रेमी जोड़ों की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन


वीडियो में स्थानीय ग्रामीण गेस्ट हाउस पर पहुंची महिला को सरेराह डंडो से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। उसे बचाने की कोशिश कर रहे प्रेमी को गांव के लड़के पीट रहे हैं।

पिरान कलियर के कई गेस्ट हाउसों में अश्लीलता व जिस्मफरोशी के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आ रहा है। कलियर की पवित्रता बचाने का हवाला देते हुए ग्रामीण कई दिन से गेस्ट हाउसों में आने वाले युवक युवतियों और महिला पुरुषों को दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


कई जोड़ों को पकड़कर उनके परिजनों के हवाले भी किया गया है। एक जोड़े की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें ग्रामीणों ने एक महिला और युवक को घेरा हुआ है। पूछताछ के दौरान ही ग्रामीण महिलाएं डंडे से उसे प्रेमिका की पिटाई करने लगती हैं।

उसे बचाने के लिए युवक आगे आता है तो स्थानीय युवक उसे भी पीटने लगते हैं। करीब दो मिनट के इस वीडियो में महिला और युवक ग्रामीणों के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहे हैं।

वीडियो बनाने पर महिला ग्रामीणों के पैर पकड़ती भी दिख रही है। मगर गुस्साए ग्रामीणों ने जोड़े पर जमकर भड़ास निकाली। बाइक नंबर रुड़की क्षेत्र का होने के कारण महिला और युवक आसपास किसी गांव के माने जा रहे हैं।

उधर, पिरान कलियर एसओ राजीव रौथाण का कहना है कि ग्रामीणों से सिर्फ सूचना देने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील लगातार की जा रही है। सूचना पर पुलिसकर्मियों को भी मौके पर भेजा जा रहा है, मगर वीडियो बनाने की जानकारी नहीं मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी।

पुलिस ने बनाई ग्रामीणों की कमेटी
ग्रामीणों में बढ़ रहे आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर ग्रामीणों की कमेटी बनाई है। कमेटी ऐसी स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देगी।
विज्ञापन


कलियर थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि गेस्ट हाउसों को लेकर ग्रामीणों की शिकायतों को देखते हुए जिम्मेदार लोगों की कमेटी बनाई गई है। कमेटी पुलिस और ग्रामीणों के बीच तालमेल बनाते हुए शांति व्यवस्था में अपना सहयोग देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें