पति-पत्नी के बीच ‘तीसरे’ की एंट्री होने से दोनों का दांपत्य जीवन बिखराव के कगार पर आ गया है। बीवी ‘उसका’ का साथ छोड़ने को राजी नहीं है। इधर पति हैरान परेशान है, उसे कुछ नहीं सूझ रहा। बीवी को घर वापस लाने की हर कवायद में फेल हो चुके पति ने अब एसएसपी दफ्तर की शरण ली है।
शादी को हो चुके हैं चार साल
अधिकतर मामलों में आपने सुना होगा कि महिलाएं ही पति और ससुरालियों के उत्पीड़न से आजिज आकर थाने-कोतवाली तक पहुंचते हैं। मगर, इस बार मामला बिल्कुल उलट है। इस फिल्मी कहानी का किरदार दंपति चुक्खू मोहल्ले का रहना वाला है। शादी को चार साल होने के साथ ही उनके दो बच्चे भी हैं। प्राइवेट कंपनी में कार्यरत युवक ने छह महीने पहले एक टीवी मैकेनिक को ठीक करवाने के लिए घर क्या बुलाया उसके दांपत्य के बुरे दिन शुरू हो गए।
मैकेनिक से हो गया इश्क
घर आए मैकेनिक से युवक की बीवी से आंखें चार हो गई। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम बढ़ता गया। उधर, मियां के आफिस जाते ही प्रेमी की घर में एंट्री होने लगी। दोनों में चल रहे प्रेम का किस्सा आम हो गया और परिजन भी हकीकत से रूबरू हो गए। लोक लाज को ताक पर रख चुकी बीवी ने प्रेमी का दामन नहीं छोड़ा। मियां की गैरमौजूदगी में प्रेमी के घर आने का सिलसिला चलता रहा।
दंपति में मारपीट
एक दिन इंतहा होने पर दंपति में मारपीट की नौबत आ गई। तब से बीवी मायके में ही है, लेकिन प्रेमी से मिलना जुलना जारी है। गृहस्थी टूटने के कगार पर है पति बच्चों के चलते ऐसा नहीं चाहता। नाते-रिश्तेदारों के समझाने के बाद भी जिद पर अड़ी बीवी को रास्ते में लाने केलिए उसने पुलिस से संपर्क साधा है।