फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग में सिंदूर भरकर कोतवाली पहुंची युवती, प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी, पुलिस की बढ़ी टेंशन

Fri, 03 May 2019 06:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मांग में सिंदूर भरकर कोतवाली पहुंची युवती पुलिस हिरासत में लिए गए अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी गई। दोनों के अलग-अलग समुदाय के होने पर पुलिस की भी टेंशन बढ़ गई।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर बातचीत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। पुलिस अब युवती को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की तैयारी कर रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती का पड़ोस के ही युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को इसकी भनक लगी तो उसके बाहर निकलने पर रोक लगा दी और उसे पंजाब रिश्तेदारी में भेज दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसकी भनक युवक को लगी तो वह भी पंजाब पहुंच गया और मौका पाकर दोनों फरार हो गए। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस से की। पुलिस तभी से दोनों की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। 

इसकी भनक युवती को लगी तो वह शुक्रवार को मांग में सिंदूर भरकर कोतवाली जा पहुंची और प्रेमी के साथ शादी करने और साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस और परिजनों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। इस बीच युवती के परिजनों ने बताया कि वह नाबालिग है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें