टीम जब घर के अंदर दाखिल हुए तब बड़ी संख्या में बैडमिंटन रैकेट बरामद हुए, इसके अलावा खेलकूद का अन्य सामान भी मिला। पुलिस ने कोच के घर से मिले बैडमिंटन रैकेट की खेप को सील कर उसी के ही सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि इस अग्रिम कार्रवाई अब दिल्ली की पटियाल हाउस कोर्ट में होगी।
तो कोच बेच रहा नकली रैकेट
बैडमिंटन कोच के बारे में यह बात उठ रही है कि वह खिलाड़ियों को योनेक्स कंपनी के नाम पर नकली सामान देकर उन्हें ठग ही रहा होगा। पन्ना लाल भल्ला कालेज के पास बने सिटी कांपलेक्स में भी कोच बैडमिंटन की कोचिंग देता है और ठीक ठाक फीस भी वसूलता है। पुलिस से लेकर प्रशासन के कई बड़े अधिकारियों से भी सुमन की नजदीकी है। वह कई प्रतियोगिताओं में बड़े अधिकारियों को आमंत्रित कर अपना रसूख कायम किए हुए है