बता दें कि सोमवार सुबह गाजियाबाद जिले में प्रेमी-युगल की दिनदहाड़े साईं मंदिर में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटना गाजियाबाद जिले की कोतवाली थाना इलाके में हुई है। साईं उपवन के पास एक मंदिर में सुबह इस घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, प्रेमी युगल साईं उपवन के पास स्थित साईं मंदिर में साढ़े सात बजे दर्शन करने गए थे।
दर्शन कर वापस लौटते समय अज्ञात शख्स ने मंदिर परिसर में ही उन्हें गोलियों से भून दिया। आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। मंदिर में मौजूद पुजारी व अन्य लोगों ने गोलियों की आवाज सुनकर बाहर आकर देखा तो दोनों जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़े थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।