फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: जांच में पहले दिन 10 नामांकन निरस्त, अब मैदान में 55 प्रत्याशी

Tue, 26 Mar 2019 09:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
निरस्त - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर हुए नामांकन के बाद मंगलवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में 10 नामांकन त्रुटिपूर्ण पाए गए। इन नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया। अब चुनाव मैदान में फिलहाल 55 प्रत्याशी बचे हैं। हालांकि 28 मार्च को नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशियों की स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। टिहरी लोकसभा सीट पर सभी नामांकन सही पाए गए। 

विज्ञापन


गढ़वाल सीट : तीन प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त
गढ़वाल संसदीय सीट से नामांकन पत्रों की जांच में तीन प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए हैं। इस सीट से अब नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। एआरओ पौड़ी योगेश सिंह ने बताया कि जांच में भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत, कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी, उक्रांद प्रत्याशी शांति प्रसाद भट्ट, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) प्रत्याशी डा. मुकेश सेमवाल, उक्रांद डेमोक्रेटिक प्रत्याशी दिलेंद्रपाल सिंह के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी आनंदमणि दत्त जोशी, डा. रामेंद्र सिंह भंडारी, भागवत प्रसाद व विनोद प्रसाद नौटियाल के नामांकन सही पाए गए हैं। विभिन्न त्रुटियों के चलते निर्दलीय प्रत्याशी संतलाल, गैर मान्यता प्राप्त दल जय जवान-जय किसान पार्टी प्रत्याशी राकेश रतूड़ी व निर्दलीय प्रत्याशी कैलाश शंकर त्रिवेदी के नामांकन निरस्त किए गए हैं।

हरिद्वार में तीन नामांकनपत्र निरस्त, अभी 17 प्रत्याशी मैदान में

नामांकन पत्रों की जांच में तीन नामांकन पत्र निरस्त हो गए। इनमें मानव हित पार्टी से शिवकुमार कश्यप, कांग्रेस से मनोज जैन और पिरामिड पार्टी ऑफ इंडिया से कृष्णाधर पांडेय का नामांकन निरस्त हो गया। अब राजनीतिक पार्टियों समेत 17 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र शेष बचे हुए हैं। वापसी का समय 28 मार्च तक नियत है। लोकसभा चुनाव के लिए बतौर प्रत्याशी भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कांग्रेस से पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, बसपा से डॉ. अंतरिक्ष सैनी, उत्तराखंड क्रांति दल से सुरेंद्र उपाध्याय, उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक से त्रिबिरेंद्र सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से भानपाल सिंह, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से फुरकान अली एडवोकेट, भारतीय सर्वोदय पार्टी से नरेंद्र, मानव हित पार्टी से शिव कुमार कश्यप ने, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से ललित कुमार, पिरामिड पार्टी ऑफ इंडिया से कृष्णधर पांडेय, हिंदुस्तान निर्माण दल से रीनू ने नामांकन पत्र जमा किए। बतौर निर्दलीय मनीष वर्मा, कांग्रेसी नेता मनौज जैन, मोहम्मद आदिल, बच्ची सिंह, धर्मेंद्र, भूषण लाल, शिशुपाल सिंह, डा. प्रतिभा सैनी ने नामांकन पत्र जमा किया। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि निरस्त किए गए नामांकन पत्रों के आवेदक संबंधित राजनीतिक पार्टी का अधोहस्तारित लैटर और प्रस्तावकों के हस्ताक्षर न होने के कारण निरस्त कर दिए गए हैं। तीन नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद अब 17 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 28 मार्च तक नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल सीट पर तीन, अल्मोड़ा पर एक नामांकन निरस्त
कुमाऊं की दो लोकसभा सीटों में नैनीताल ऊधमसिंहनगर सीट पर दाखिल 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की मंगलवार को हुई जांच के बाद एक निर्दलीय समेत तीन के नामांकन पत्र अपूर्ण मिलने पर उन्हें खारिज कर दिया गया। कांग्रेस से हरीश रावत, भाजपा के अजय भट्ट सहित सात प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में सही  मिले।  आरओ डॉ. खैरवाल ने बताया कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रत्याशी प्रमोद कुमार ने अपने नामांकन में प्रस्तावक नहीं भरा था। राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के असलम शाही और निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल वहीद के नामांकन पत्र में शपथ पत्र अपूर्ण पाए गए। इसके चलते तीनों के नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं। उधर,  अल्मोड़ा संसदीय सीट के लिए  दाखिल नामांकन पत्रों की जांच में  निर्दलीय उम्मीदवार चंद्र मोहन बेरी के शपथ पत्र में कमियां मिलने पर उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया ह, जबकि भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा और कांग्रेस के प्रदीप टम्टा समेत सात उम्मीदवारों नामांकन पत्र सही पाए गए।

टिहरी सीट पर सभी 15 प्रत्याशियों के नामांकनपत्र वैध 

जांच में टिहरी लोकसभा सीट के सभी प्रत्याशियों के नामांकनपत्र वैध पाए गए हैं। कुल 31 उम्मीदवारों ने नामांकनपत्र खरीदे थे, जिनमें से 15 ने ही पर्चे दाखिल किए थे। मंगलवार को सभी नामांकनपत्रों की जांच हुई। बृहस्पतिवार को नाम वापसी का दिन है। इसी दिन चुनाव चिन्हों का वितरण किया जाएगा। 
जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि जांच में सभी प्रत्याशियों के प्रपत्र सही पाए गए हैं। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद चुनाव चिन्हों का वितरण किया जाएगा। 

ये हैं प्रत्याशी 
माला राज्य लक्ष्मी शाह - भाजपा 
प्रीतम सिंह - कांग्रेस 
सत्यपाल सिंह - बसपा 
जय प्रकाश उपाध्याय - यूकेडी 
अनु पंत - यूकेडी (डी)
राजेंद्र पुरोहित - सीपीआई (एम)
संजय कुंडलिया - उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी 
गौतम सिंह - सर्व विकास पार्टी 
दौलत कुंवर - निर्दलीय 
बीडी झा - निर्दलीय 
सरदार खान - निर्दलीय 
मधु शाह - निर्दलीय 
संजय गोयल - निर्दलीय 
संत गोपाल मणि - निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें