फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुपचुप मंदिर में शादी करने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका, लेकिन खुल गया ऐसा राज कि अरमानों पर फिर गया पानी

Sun, 10 Mar 2019 10:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के एक मंदिर में प्रेमी जोड़ा शादी के लिए पहुंचा। लेकिन वहां कुछ ऐसा हो गया कि उनके अरमानों पर पानी फिर गया। राजस्व पुलिस ने लड़की की उम्र कम होने पर यहां जागेश्वर धाम में एक प्रेमी युगल की शादी रुकवा दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह जोड़ा दिनेशपुर से घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी करने यहां पहुंचा था। किशोरी दिनेशपुर की रहने वाली है और उन्हें इसकी सूचना दे दी गई है।जानकारी के मुताबिक दिनेशपुर से पहुंचे कम उम्र के एक युवक और युवती ने जागेश्वर मंदिर पहुंचकर वहां के एक पंडित से उनकी शादी करवाने के लिए बातचीत की।

इसी बीच, क्षेत्र के एक पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) ने इसकी जानकारी जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव डॉ. शेष चंद्र को दे दी। डॉ. शेष चंद्र ने एसडीएम राहुल साह से बात की और लड़की की उम्र की जांच करने के बाद ही शादी की अनुमति देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने राजस्व पुलिस को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचकर राजस्व पुलिस ने लड़की से उम्र का प्रमाण देने को कहा, लेकिन उसके पास कोई प्रमाण नहीं था। इस पर उनकी शादी रुकवा दी गई। 

एसडीएम राहुल साह ने बताया कि युवक और किशोरी दिनेशपुर से आए हैं। किशोरी के परिजनों ने दिनेशपुर थाने में लड़की के गायब होने की एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि युवक और किशोरी राजस्व पुलिस की हिरासत में हैं।

लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने पर लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। एसडीएम ने जागेश्वर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से भविष्य में मंदिर में शादी के लिए आने वालों से उम्र का प्रमाणपत्र अवश्य लेने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें