फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने आंख दिखाई तो प्रेमी संग काट लिया नस

Sat, 20 Jul 2013 05:37 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते स्कूली छात्रा और प्राइवेट जॉब करने वाले युवक ने हाथ की नस काट कर जान देने की कोशिश की है। परिजनों ने उनके हाथ से खून बहते हुए देखा तो होश उड़ गए। उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस ने दोनों के बयान लिए।
विज्ञापन


चंद्रबनी निवासी एक छात्रा केंद्रीय विद्यालय एफआरआई की 12वीं की छात्रा का प्रेम प्रसंग क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में स्थित सोसाइटी एरिया के एक युवक से चल रहा है। युवक प्राईवेट जॉब करता है। दोनों के परिजनों ने उनके रिश्तों पर ऐतराज किया तो दोनों जीवन ही समाप्त कर लेने की ठानी।

शुक्रवार शाम को युवक छात्रा को अपने साथ लेकर सोसाइटी एरिया स्थित घर आया। उस समय घर पर कोई परिजन नहीं था। दोनों ने ब्लेड से हाथ की नशें काट दी। थोड़ी देर में परिजन आ गए। दोनों के हाथ से बहता खून देखा तो परिजनों के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


तुरंत 108 को बुलाया गया और दोनों को दून अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर उपचार के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। मामले की जांच पंडितवाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी मंजुल रावत को दी गई। मंजुल रावत ने बताया लड़के और छात्रा के बयान ले लिए गए है। दोनों ने अपरिपक्वता के कारण ऐसा कदम उठाया।

... प्यार की निकल गई हवा
उपचार के बाद पुलिस ने लड़की के बयान लेने थे। इसके लिए छात्रा और उसके परिजन पंडित वाड़ी चौकी पहुंचे। छात्रा ने जैसे ही बयान देने शुरू किया। उसकी मां ने उसे इशारों में कुछ कहा। उसके बाद छात्रा का प्रेम ही बदल गया।

उसने कहा कि युवक उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया। वहां गलती से उसका हाथ कट गया। वहीं बाद में पुलिस ने युवक के बयान लिए तो उसका भी प्रेम कच्चा निकला। उसने कहा कि युवती बिना बात के उसके ‘चेप’ लगी हुई है। वह तो उसका चेहरा भी देखना पसंद नहीं करता। पुलिस का भी दिमाग चकरा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें