फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक लाख का ऑनलाइन लोन लेने के चक्कर में गवां दिए 2.12 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन लोन लेने के चक्कर में महिला साइबर ठगों के जाल में फंस गई। महिला सोने की चेन खरीदने के लिए एक लाख रुपये लोन लेना चाह रही थी। लेकिन, ठगों ने उन्हें झांसा देकर अपने खातों में 2.12 लाख रुपये जमा करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कोतवाली राकेश गुसाईं ने बताया कि खुड़बुड़ा निवासी अन्नपूर्णा चौहान ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह अपने पति को देने के लिए नई चेन खरीदना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने गूगल पर ऑनलाइन लोन के लिए सर्च किया। कई वेबसाइट पर उन्होंने अपने संबंध में जानकारी अपलोड की। गत चार जुलाई को एक व्यक्ति ने उनके पास फोन किया।



उसने स्वयं को मुद्रा फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया और कुछ देर में ही लोन स्वीकृत कराने की बात कही। इसके लिए उसने अन्नपूर्णा के व्हाट्सएप पर एक शपथपत्र भेज दिया। उन्होंने एक लाख रुपये लोन लेने की इच्छा जताई। कॉलर ने प्रोसेसिंग फीस के रूप में 23 हजार 700 रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद उनसे तमाम तरह की औपचारिकताओं के लिए रुपये जमा कराए और उनसे 2.12 लाख रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें