फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डेंगू के आठ मरीज मिले, अबतक 399 को पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को जिले में डेंगू के आठ नए मरीज मिले हैं। हालांकि इन मरीजों को अस्पतालों में भर्ती नहीं किया गया है। अबतक जिले में 399 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, इनमें से 350 ठीक हो चुके हैं। शेष 48 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दरअसल इन दिनों जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना जिले में डेंगू का लार्वा भी पाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को जिले में जांच के लिए कुल 487 सैंपल लिए गए थे। इसमें कुल आठ मरीज पॉजिटिव आए हैं। जिले में अबतक कुल 28323 जांच की गई हैं। बता दें कि डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच अस्पतालों में बेड भी फुल हो गए हैं। मरीजों को भर्ती होने की जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें