फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार त्रिवेणी के जल से हुआ केदार बाबा का जलाभिषेक

Mon, 18 Jul 2016 04:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
kedarnath dham - फोटो : file photo
विज्ञापन
सावन माह के पहले सोमवार को केदारनाथ धाम में बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना कर गंगाजल, दूध, शहद से जलाभिषेक कर घी का लेप लगाया गया। इस मौके पर बाबा के दर्शनों को पहुंचे भक्तों ने भी पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर मनौती मांगी।
विज्ञापन


मंदिर में सुबह मुख्य पुजारी शशिधर लिंग ने मंदिर में विशेष पूजा की। शिव स्तुति और रुद्रीपाठ के साथ पुजारियों ने वेद मंत्रोच्चार किया। इस अवसर पर मंदाकिनी, सरस्वती और स्वर्गद्वारी नदी के संगम के जल से जलाभिषेक किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भी अपने आराध्य का जलाभिषेक कर मनौती मांगी।

उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ धाम सहित शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में भी सावन के पहले सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग नगर में कोटेश्वर महादेव, संगम सहित सूर्यप्रयाग, अगस्त्य ऋषि मंदिर अगस्त्यमुनि, रुच्छ महादेव, सिल्ला में साणेश्वर महाराज मंदिर सहित कई स्थानों पर भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर दर्शन कर पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। 

शिव के जयकारों से गुंजायमान रहे मंदिर
राजधानी देहरादून में शिवालयों में भी सावन के पहले सोमवार को श्रद्घालुओं की भीड़ लगी रही। दून के टपकेश्वर मंदिर, तहसील चौक स्थित पंचायती मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक किया गया।

कर्णप्रयाग में अलकनंदा और पिंडर के संगम स्थित शिव मंदिर में लोगों ने शिव मंदिर में संगमजल अर्पित किया। लंगासू, कालेश्वर, बमौथ के जलेश्वर, बैनोली के शैलेश्वर, कपीरी के छांतेश्वर, सिंलगी, मैखुरा, टटेश्वर, बगोली के बगलेश्वर, सहित जिलासू में लोगों ने शिव मंदिरों में शिव लिंग का पंच द्रब्यों (दूध, दही, पानी, घी, शहद,) आदि अर्पित किए। नगर के मुख्य बाजार और सांकरी स्थित शिव मंदिरों में श्रद्घालुओं ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें