फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों का चैकअप कराने जा रही महिला को बदमाशों ने बनाया शिकार

Sat, 08 Apr 2017 02:46 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो्/ देहरादून
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
अपनी बेटी के साथ आंखों का चेकअप कराने जा रही एक बुजुर्ग महिला के साथ दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

बसंत विहार के गोरखपुर चौक निवासी बैंक कैशियर पीतांबर पंवार की सास विजयलक्ष्मी (60) निवासी पौड़ी इन दिनों बेटी के घर आई हैं। शुक्रवार को विजय
लक्ष्मी बेटी के साथ प्रेमनगर स्थित रामरती अस्पताल में आंखों का चेकअप कराने जा रही थीं।
प्रेमनगर में सेंट्रल स्कूल के पास काले रंग की बाइक पर आए दो बदमाश विजयलक्ष्मी के गले से चेन झटक ले गए। पीड़ित ने शोर भी मचाया,लेकिन लुटेरे भाग गए। महिला चीता मोबाइल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
बैंक कैशियर ने प्रेमनगर थाने में लिखित में किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि घटना को चुनौती के रुप
में लेते हुए पुलिस ने चेन झपटने का मुकदमा दर्ज किया है। लुटेरों के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें