फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिमन्यु एकेडमी के मालिक की कोठी में डकैती का मामला, गहने और साढ़े पांच लाख बरामद

Wed, 09 Oct 2019 10:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • लुटेराें की निशानदेही पर डकैती के साढ़े पांच लाख बरामद
  • व्हाइट गोल्ड ज्वेलरी के 13 आइटम के साथ असलाह बरामद
  • पुलिस बुधवार को रिमांड पर लिए डकैतों को जेल में करेंगी दाखिल
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिमन्यु एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन के आवास पर हुई डकैती के मामले में रिमांड पर आए बदमाशों की निशानदेही पर साढे़ पांच लाख का कैश बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा व्हाइट गोल्ड के 13 आइटम और असलाह भी बरामद किया है। पुलिस बुधवार को इन बदमाशाें को वापस जेल में दाखिल करेगी। 

विज्ञापन


मसूरी रोड स्थित ईश्वरन की कोठी पर 22 सितंबर की रात बदमाशाें ने चार लाख की नगदी समेत करीब 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ली। पुलिस ने आठ दिन की भागदौड़ के बाद लूट में शामिल छह बदमाशाें को गिरफ्तार कर करीब 20 लाख की नगदी बरामद कर ली थी। सातवें आरोपी के रुप में सर्राफ अरशद को पुलिस ने दबोचा था। पुलिस ने डकैती में शामिल छह बदमाशाें वीरेन्द्र ठाकुर, अदनान, हैदर, पीरु, फुरकान और फिरोज को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। एसओ राजपुर अशोक राठौड़ नेे बदमाशों को लेकर दिल्ली और देवबंद आदि में सर्च आपरेशन चलाया था।

एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी अदनान के घर से लूट की ज्वेलरी से प्राप्त हुए साढ़े पांच लाख रुपये नगद, व्हाइट गोल्ड के 13 आइटम बरामद हुए है। इसके अलावा अदनान और हैदर अली द्वारा घटना में प्रयुक्त तमंचे और कारतूस बरामद हो गए। यह असलाह आशारोडी के जंगल में छिपाया गया था। उन्हाेंने बताया कि आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर वापस जेल में दाखिल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें