अदनान से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी वीरेन्द्र ठाकुर को दिल्ली के पहाड़गंज से दबोचा गया। ठाकुर पत्नी और बेटी के साथ कार से फरार होने के प्रयास में था। वीरेन्द्र ठाकुर मास्टर माइंड होने के साथ बीएसएफ से बर्खास्त डिप्टी कमांडेंट है।
इसके बाद रायपुर के आजाद नगर निवासी सैलून संचालक मुजिब्बुर रहमान उर्फ पीरू, फुरकान निवासी अलावलपुर हरिद्वार और फईम निवासी रघुबीर नगर नई दिल्ली की गिरफ्तारी हुई।
एसएसपी जोशी के मुताबिक इन लोगों ने कोठी से लूटे गए सोने के जेवरात 33 लाख रुपये में बेचे थे और पैसे आपस में बांट लिए थे। इनमें से करीब 11 लाख 69 हजार रुपये की नगदी के अलावा काफी माल बरामद हो गया है।
फरार हैदर निवासी नूरपुर बिजनौर, मिश्रा और फिरोज निवासी रघुवीर नगर नई दिल्ली की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। लूट में प्रयुक्त कार भी जल्द मिलने की उम्मीद है। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने पुलिस टीम को बीस हजार और पीड़ित ईश्वरन ने एक लाख 51 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
बता दें कि मसूरी रोड स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन की कोठी में 22 सितंबर की रात हथियार बंद बदमाशों ने परिजनों को आतंकित कर 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ली थी।
कई दिन की भागदौड़ के बाद पुलिस के हाथ कुछ पुख्ता इनपुट लगे। इसी इनपुट पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया। पुलिस दो दिन से संदिग्ध बदमाशों की तलाश में उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दौड़ लगा रही थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/