पेटीएम डाउनलोड करते समय साइबर ठगों ने आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर को व्हाट्सएप पर बार कोड भेजकर उनके खाते से दो लाख रुपये उड़ा लिए। प्रोफेसर के मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने आननफानन में बैंक जाकर शिकायत की और खाता बंद करवाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस को जांच के लिए साइबर सेल भेज दिया है।
शहर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आईआईटी के प्रोफेसर के साथ सामने आया है। एजे मिश्रा आईआईटी रुड़की में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह मोबाइल पर प्ले स्टोर से पेटीएम एप्लीकेशन डाउनलोड कर रहे थे। इसी दौरान व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें पेटीएम का बार कोड था।