फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने मचाया तांडव, महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट

Mon, 24 Dec 2018 08:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
loot - फोटो : demo pic
विज्ञापन

पाड़ली गुर्जर में नकाबपोश बदमाशों ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रही महिला को बंधक बनाकर जेवर, नकदी और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो नीचे सो रहे पति और ससुर ऊपर पहुंचे। महिला ने पति संग कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पाड़ली गुर्जर गांव निवासी जावेद का गांव से बाहर जंगल में दो मंजिला मकान है। शनिवार रात जावेद अपने पिता के साथ मकान के नीचे वाले कमरे में सोए थे। उनकी पत्नी अंजुम दूसरी मंजिल पर सो रही थीं।

रात करीब दो बजे नकाबपोश चार बदमाश दूसरी मंजिल पर पहुंचे और महिला को बंधक बना लिया। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने महिला के कान के कुंडल, गले का पेंडेंट, पायल, मोबाइल और चार की नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर महिला को बंद कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलचाल से घुमंतू जाति के लग रहे थे बदमाश 

महिला ने शोर मचाया तो पति और सास की आंख खुली और वे आननफानन में दूसरी मंजिल पर पहुंचे। पति ने कमरे के बाहर लगी कुंडी खोली। इसके बाद महिला ने घटना की जानकारी पति और सास को दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। जल्द अगली कार्रवाई की जाएगी।  

महिला ने पुलिस को बताया कि चारों बदमाश आपस में बातचीत कर रहे थे तो उनकी भाषा घुमंतू जाति के भीख मांगने वाले लोगों जैसी लग रही थी। वहीं, ग्रामीणों की मानें तो दिन में गांव में कुछ लोग भीख मांगते घूम रहे थे। ऐसे में हो सकता है कि इन लोगों ने रेकी की हो और गांव से बाहर मकान होने पर वारदात को अंजाम दिया हो। घटना के संबंध में पुलिस भी घुमंतू जाति के लोगों पर शक जताते हुए जांच कर रही है।  

घुमंतू जाति के लोग पहले भी कर चुके हैं वारदात 
ग्रामीणों की मानें तो तेलीवाला गांव के आसपास बड़ी संख्या में घुमंतू जाति के लोगों ने डेरा डाला है। ये दिनभर भीख मांगते हैं। इन लोगों ने कई माह पूर्व भी पाड़ली गुर्जर में चोरी की थी। उस दौरान आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। ग्रामीणों ने बताया कि उस दौरान इन लोगों के खदेड़ दिया गया था, लेकिन कुछ महीनों बाद ये लोग डेरा डालकर फिर रहने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें