फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: उद्यमी के परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लूट, कमरा बंद कर आरोपी फरार

Thu, 02 Jan 2020 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • बदमशों ने यादवपुरी में मंगलवार की रात उद्यमी के घर की वारदात
  • हथियार के बलों पर जेवर और नगदी लूटी, कमरे में बंद कर फरार
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में हथियारबंद चार बदमाशों ने एक उद्यमी के परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश परिवार को एक कमरे में बंद करके फरार हो गए। उद्यमी के घर लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी देहात, सीओ व गंगनहर कोतवाली प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और बदमाशों की तलाश के लिए कांबिंग की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित यादवपुरी (रामनगर) निवासी मदनमोहन उद्योगपति हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटी वंदना मोहन, दामाद अनिल मोहन और नाती-नातिन रहती हैं। मंगलवार की रात परिवार के सभी लोग नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे थे। घर का मेन गेट खुला हुआ था। इस बीच हथियारबंद चार बदमाश उनके घर में घुस आए और सभी सदस्यों को बंधक बना लिया।

बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने तसल्ली से पूरा घर खंगाला। काफी देर तक बदमाश घर के अंदर कमरों को खंगालते रहे। इस बीच बदमाश घर में रखा गले का हार, दो सोने कंगन समेत बीस हजार की नगदी लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने घर से बाहर आकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की सूचना पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट, गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी देहात ने पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली। इस बीच पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही बदमाशों की तलाश के लिए शहर में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात ने बताया कि बदमाशों के बारे में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सीआईयू व पुलिस टीम को लगाया गया है।

नए साल के जश्न का उठाया फायदा
बदमाशों ने शहर में नए साल के जश्न का फायदा उठाया। बदमाशों को पता था कि सभी लोग नए साल के जश्न में व्यस्त रहेंगे। इस वजह से वह आसानी से वारदात को अंजाम दे सकते हैं। बदमाशों ने इसका फायदा भी उठाया और आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार भी हो गए और किसी को भनक तक नहीं लग पाई।

सड़क पर पुलिस, घर में बदमाश
नए साल को लेकर पुलिस का दावा था कि शहर में चप्पे-चप्पे पर चेकिंग चलाई जा रही है। इतना ही नहीं संदिग्धों की तलाश के लिए गश्त की जाएगी। मगर रामनगर में बदमाश पुलिस के चेकिंग और तलाशी अभियान को धता बताकर आसानी से घर में जा घुसे और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जबकि पुलिस चेकिंग तक की लकीर पीटती रह गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें