फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPA की बैठक के लिए देहरादून पहुंचीं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, आठ राज्यों के स्पीकर लेंगे भाग

Sat, 26 May 2018 10:22 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
sumitra mahajan
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं। वह उत्तराखंड विधानसभा के कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया चेप्टर के जोन वन की बैठक में भाग लेंगी। यह बैठक 28 मई को देहरादून के एक होटल में रखी गई है। बैठक में भाग लेने जोन वन के बाकी सात सदस्य राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष और सचिव रविवार से दून पहुंचना शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं लोकसभा अध्यक्ष का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने स्वागत किया। इस दौरान विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र भी मौजूद थे। लोकसभा अध्यक्ष जौलीग्रांट से सीधे मसूरी के लिए रवाना हो गईं।

 

Trending Videos
विज्ञापन

इन राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

सुमित्रा महाजन
वहीं जोन वन के सदस्य कुछ राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष रविवार को ही पहुंच जाएंगे, जबकि कुछ के सोमवार की सुबह ही पहुंचने का कार्यक्रम है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के तहत तय सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के उद्देश्य से हो रही इस बैठक में नदियों की स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भूमिका सरीखे विषयों पर चर्चा होगी और नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे।

इन राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
सीपीए इंडिया चेप्टर के जोन वन की बैठक में उत्तराखंड के अलावा बिहार, झारखंड, दिल्ली, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहेंगे। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बैठक की अध्यक्षता करेंगी। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें