पौड़ी के उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विकास खंड कोट के जीआईसी सबदरखाल के प्रतीक चंद्र ने प्रदेश की टॉप 20 मेरिट लिस्ट में 16वां स्थान प्राप्त किया है। प्रतीक ने 500 मे से 475 अंक हासिल किए है। प्रतीक ने भारतीय सैन्य अधिकारी बनकर देश सेवा करने का लक्ष्य रखा है।
ग्रामपंचायत कोटा के रहने वाले प्रतीक ने बताया कि वह प्रतिदिन पांच किमी की पैदल दूरी तयकर स्कूल जाते हैं। प्रतीक पढ़ाई के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी अव्वल हैं। प्रतीक ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर विद्यालय के अध्यापक पंकज सजवाण, जितेंद्र सेमवाल व गीता भंडारी ने उनकी मदद की है। बताया कि वह नियमित 10 घंटे पढ़ाई करते थे।