फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल पहुंचेंगे मसूरी, LBS अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों को करेंगे संबोधित

Wed, 11 Jun 2025 04:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

मसूरी स्थित प्रशासनिक अकादमी में 127वां इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम राज्य सिविल सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत अधिकारियों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : (सोशल मीडिया)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल मसूरी पहुंचेंगे। वह एलबीएस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों को संबोधित करेंगे। वह कल पौने दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजकर 30 मिनट पर मसूरी पहुंचेंगे। लोकसभा अध्यक्ष उसी दिन दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि मसूरी स्थित प्रशासनिक अकादमी में 127वां इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम राज्य सिविल सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत अधिकारियों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इस पाठ्यक्रम में 19 राज्यों की सेवाओं से प्रोन्नत 97 अधिकारी शामिल हैं, जिनमें 73 पुरुष अधिकारी और 24 महिला अधिकारी हैं।

Uttarakhand:  शिक्षक-कर्मचारियों के तबादलों की अंतिम तिथि आज, हर साल मार्च से शुरू हो जाती है प्रक्रिया

यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत @2047 की राष्ट्रीय दृष्टि और ‘मिशन कर्मयोगी’ के रूपांतरणीय लक्ष्यों से प्रेरित होकर अधिकारियों को राज्य-स्तरीय प्रशासनिक भूमिकाओं से राष्ट्रीय-स्तर की नेतृत्वकारी जिम्मेदारियों में सुगम रूपांतरण के एक सुव्यवस्थित मंच प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें