फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elections 2024: भाजपा नामांकन तैयारी में जुटी, कांग्रेस में दो सीटों पर माथापच्ची, आज करेगी प्रत्याशी घोषित

Tue, 19 Mar 2024 10:45 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हाईकमान हरिद्वार सीट के प्रत्याशी की घोषणा मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद करेगा। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी दिल्ली रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर भाजपा अब नामांकन की तैयारी में जुट गई है। उधर, कांग्रेस में हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीटों पर टिकट को लेकर मारामारी जारी है। दोनों सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की सोमवार को तय बैठक टाल दी गई।

अब मंगलवार को बैठक होगी, जिसमें दोनों सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। इसके चलते भाजपा की तुलना में कांग्रेस प्रचार में पिछड़ रही है। हरिद्वार संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रचार के लिए मोर्चा संभाल लिया है। उधर, गढ़वाल संसदीय सीट पर अनिल बलूनी भी प्रचार में उतर गए हैं, लेकिन कांग्रेस में हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर सहमति नहीं बन रही है।

कई दावेदार होने से आपसी खींचतान 

विज्ञापन

आपसी खींचतान के कारण केंद्रीय चुनाव समिति ने दोनों सीटों पर टिकट प्रतीक्षा में रख दिया है। हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा इस बात पर अड़े हैं कि यहां से हरीश रावत खुद चुनाव लड़े या फिर उन्हें मौका दिया जाए। नैनीताल सीट पर कई दावेदार होने से आपसी खींचतान चल रही है।

यहां से यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, महेंद्र पाल, रणजीत रावत, प्रकाश जोशी के नामों की चर्चा है। इन नामों में यशपाल आर्य के नाम पर तकरीबन सहमति है, पर आर्य चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं बताए जा रहे हैं। हालांकि, पार्टी में एक बड़ा वर्ग नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट के जातीय समीकरण के हिसाब से आर्य को मजबूत प्रत्याशी के तौर पर देख रहा है।

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election: प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च के बीच संभव, चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई

पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर चुनावी तैयारी चल रही है। दो सीटों पर प्रत्याशी तय न होने से प्रचार में देरी हो रही है। 19 मार्च को दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने की संभावना है। पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगी, उसकी जीत के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत से चुनाव में काम करेंगे। -करन माहरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें