फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: बिना वोटर आईडी कार्ड के भी डाल सकेंगे वोट, ये 11 दस्तावेज आएंगे काम

Fri, 22 Mar 2019 04:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
वोट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव 2019 में वे लोग भी वोट डाल सकेंगे, जिनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं होगा। अगर उनका नाम वोटर लिस्ट में है, तो उन्हें 11 अन्य दस्तावेजों का विकल्प दिया गया है। इनमें से किसी एक दस्तावेज को दिखाकर वह अपना वोट डाल सकते हैं। 

विज्ञापन


चुनाव तिथियां नजदीक आने के बावजूद कई मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड अब तक नहीं बन पाए हैं। वहीं, कई लोगों के आईडी कार्ड खो या खराब भी हो जाते हैं। लेकिन उन्हें वोट डालने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

निवार्चन आयोग के अनुसार वोटर पर्ची के साथ 11 अन्य में से किसी भी एक दस्तावेज को दिखाकर वह अपना वोट डाल सकेंगे। कोई भी मतदाता पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, केंद्र व राज्य सरकार या निजी कंपनी की ओर से जारी परिचय पत्र, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटो सहित पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अधीन जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अधीन जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटो समेत पेंशन दस्तावेज दिखाकर वोट डाल सकता है। खास बात यह है कि वोटर लिस्ट में नाम न होने पर कोई भी वोट नहीं डाल सकेगा। भले ही उसके पास वोटर आईडी कार्ड हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें