फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: आज रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा, पकौड़े तलकर विरोध जताएंगे कांग्रेसी

Wed, 27 Mar 2019 09:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र में होने वाली जनसभा का युवा कांग्रेसी पकौड़े तलकर विरोध करेंगे। सभी जिला मुख्यालयों पर भी युवा कांग्रेसी पकौड़े तलेंगे। साथ ही प्रदेशभर में ‘मैं भी बेरोजगार’ अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


बुधवार को राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए युवा कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विकास नेगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का दावा किया था।

अब वह पकौड़े तलने और ऑटो चलाने की सलाह देते हैं। प्रदेश के सैंकड़ों पढ़े-लिखे और प्रशिक्षित बेरोजगारों को उनके इस बयान से झटका लगा है। वह प्रधानमंत्री के इस बयान का पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि पकौड़े तलने के साथ ही युवा अपनी डिग्रियों की प्रतियों पर ‘मैं भी बेरोजगार’ लिखकर आग के हवाले करेंगे। 
विज्ञापन


विकास नेगी ने कहा कि इसके बाद प्रदेशभर में ‘मैं भी बेरोजगार अभियान’ चलाया जाएगा। लोगों को केंद्र सरकार के नौकरी देने के झूठे वायदे के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार ने पांच साल युवाओं से झूठ बोला, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस गरीबों को 72 हजार रुपये देगी।

विज्ञापन

पीएम मोदी का कार्यक्रम 

एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि आज किच्छा रोड स्थित मोदी मैदान में जनसभा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12:10 बजे मेरठ से रवाना होकर 1:15 बजे रुद्रपुर 31वीं वाहिनी के परेड ग्राउंड में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 1:20 पर हेलीपैड से रवाना होकर 1:25 पर कार्यक्रम स्थल पर उनका आगमन होगा। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम 2:10 पर हेलीपैड के लिए वापसी करेंगे। दोपहर 2:15 बजे हेलीपैड पर पहुंचने के बाद 2:20 पर हेलीपैड से बरेली के लिए रवाना होंगे। 

इतनी फोर्स होगी तैनात
पुलिस के अनुसार पीएम मोदी की सभा में डीआईजी कुमाऊं रेंज अजय जोशी और डीआईजी सतर्कता करन सिंह नगन्याल के नेतृत्व में छह एसएसपी, छह एसपी, 18 सीओ, 23 एसएचओ, 146 एसआई, 25 महिला एसआई, 75 हेड कांस्टेबल, 909 पुरुष कांस्टेबल, 114 महिला कांस्टेबल, 24 यातायात पुलिस के सिपाही और पांच कंपनी पीएसी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहेंगे। लोस चुनाव के लिए बुलाए गए सीमा सुरक्षा बल के जवानों को भी कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।

काले कपड़ों, डंडों और झंडों पर रहेगा प्रतिबंध 
पीएम मोदी की जनसभा में काले कपड़ों, लाठी डंडों और झंडों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए 22 गेट बनाए गए हैं। सभी गेटों पर मेटल डिटेक्टर से लोगों की चेकिंग की जाएगी। महिला और पुरुषों को अलग-अलग गेट से प्रवेश मिलेगा। मैदान में ही अस्थायी चौकी और अस्पताल भी बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें