शोर-शराबा होने पर उसके साथी भी आ गए। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर शव को नीचे उतार लिया। फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्यों का संकलन किया। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।
स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया गया तो मौत के गले लगाने की पूरी तस्वीर कैद मिली। एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि फुटेज के हिसाब से पवन वीर नेगी तड़के करीब चार बजे स्टोर में आया था।
इसके बाद पंखे पर फंदा बांधते हुए वह लगातार फोन पर बात भी करता रहा। पवन ने कई नंबरों पर एसएमएस भी किए है। पवन का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। जांच में ही पता चल पाएगा कि अंतिम समय वह किसे फोन और एसएमएस कर रहा था।
एसओ उनियाल के मुताबिक स्टोर के अंदर से कुछ फटे हुए प्रेम पत्र भी मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि वह किसी से एक तरफा इश्क करता था। सूचना पाकर चमोली से उसके परिजन भी यहां पहुंच गए।
पवन वीर नेगी का सुसाइड नोट मम्मी और पापा के नाम संबोधित है। इसमें उसने लिखा है कि मम्मी और पापा सॉरी मैं खुद को बदल नहीं पाया। पवन ने अपनी मौत के लिए किसी को कोई जिम्मेदार नहीं बताया है।
पवन ने लिखा है कि दुख इस बात का है कि वह बहन की शादी में भाग नहीं ले पाएगा, लेकिन वह बहन से बहुत प्यार करता है। उसने बहन की शादी बहुत अच्छी तरह से करने को कहा। आखिर में उसने मम्मी और पापा को सॉरी लिखा है।