सेना के प्रति मोदी सरकार की नीतियों को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियां स्पष्ट हैं। इसलिए मैं भाजपा को समर्थन दूंगा। वर्तमान में देश को एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत है, जो प्रधानमंत्री मोदी में ही दिखाई देती है।
बता दें कि उन्होंने शनिवार को ही भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की थी। शरत चंद जून 1979 में गढ़वाल राइफल्स में शामिल हुए थे और वह पिछले साल एक जून को उप सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।