भौगोलिक स्वरूप: पचास के दशक में टिहरी लोकसभा सीट में बिजनौर के उत्तरी क्षेत्र के हिस्से तक शामिल थे, लेकिन बाद में इसके स्वरूप में बदलाव आया। आज टिहरी सीट का बड़ा भूभाग पर्वतीय है, लेकिन मतदाताओं की संख्या के लिहाज से इसका मैदानी भूभाग काफी महत्वपूर्ण है। मैदान और पहाड़ के मिश्रित भूगोल वाली इस सीट पर अब तक हुए अधिकांश चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ही चिर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। जेपी आंदोलन, राम मंदिर और अन्य राष्ट्रीय घटनाओं के प्रभाव से ये सीट भी अछूती नहीं रही। ऐसे मौकों पर मतदाता लहर के साथ चले।
ये क्षेत्र हैं शामिल: टिहरी, पुरोला, यमुनोत्री, गंगोत्री, घनसाली, प्रताप नगर, धनोल्टी, चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर, राजपुर रोड देहरादून कैंट, मसूरी विधानसक्षा के क्षेत्र आते हैं। यह सीट तीन जनपदों उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून तक फैली है।
जातीय समीकरण (प्रतिशत में)
ठाकुर 45
ब्राह्मण 30
एसी व एसटी 17
अल्पसंख्यक व अन्य 08
वर्ष सांसद दल
1951 महारानी कमलेंदुमति शाह कांग्रेस
1957 मानवेंद्र शाह कांग्रेस
1962 मानवेंद्र शाह कांग्रेस
1967 मानवेंद्र शाह कांग्रेस
1971 परिपूर्णानंद पैन्यूली कांग्रेस
1977 त्रेपन सिंह नेगी बीएलडी(जनता पार्टी)
1980 त्रेपन सिंह नेगी कांग्रेस
1984 ब्रहमदत्त कांग्रेस
1989 ब्रहमदत्त कांग्रेस
1991 मानवेंद्र शाह भाजपा
1996 मानवेंद्र शाह भाजपा
1998 मानवेंद्र शाह भाजपा
1999 मानवेंद्र शाह भाजपा
2004 मानवेंद्र शाह भाजपा
2009 विजय बहुगुणा कांग्रेस
2012 उपचुनाव माला राज्यलक्ष्मी भाजपा
2014 माला राज्यलक्ष्मी शाह भाजपा
वर्तमान स्थिति
वर्तमान में भाजपा की माला राज्यलक्ष्मी शाह सांसद हैं। 2014 में उन्होंने कांग्रेस के साकेत बहुगुणा को हराया था। भाजपा को इस सीट पर 57.55 फीसदी वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस 32.75 मत ही हासिल कर पाई थी।
कुल मतदाता: 1465475
पुरुष: 773527
महिला: 691899
सर्विस वोटर: 12057