फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः गर्जिया मंदिर के पास अश्लील हरकत करते मिले प्रेमी युगल, लोगों ने कर दी पिटाई

Wed, 27 Mar 2019 02:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : google
विज्ञापन

रामनगर स्थित गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में अश्लील हरकत करते प्रेमी युगल को लोगों ने पकड़ लिया। युगल की पिटाई होने पर मंदिर समिति ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

 

कोतवाली के एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद यूपी निवासी मो. अनवार काशीपुर के एक नर्सिंग होम में वार्डब्वॉय है। काशीपुर की विवाहित नर्स भी उसी अस्पताल में काम करती है। दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसलिए दोनों मंगलवार को गर्जिया आए थे।

Trending Videos
विज्ञापन

भीड़ ने प्रेमी युगल की पिटाई की

दोनों मंदिर के पास नदी किनारे बैठे थे। तभी वहां पहुंचे कुछ लोगों ने तीर्थस्थल पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए प्रेमी युगल को पकड़ लिया। भीड़ ने प्रेमी युगल की पिटाई की। लोग उन्हें मंदिर समिति कार्यालय में ले गये। मंदिर समिति ने युगल को गर्जिया चौकी पुलिस को सौंपा।

पुलिस ने अनवार का शांतिभंग की आशंका में चालान किया और महिला को परिजनों को सौंप दिया। पिछले साल भी यहां इसी प्रकार की घटना हो चुकी है। तब प्रेमी को बचाने वाले एसआई का वीडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें