फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 28 Mar 2019 09:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/एसडीएम नैनीताल विनोद कुमार ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी हरीश रावत को आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस जारी किया है। रावत को 30 मार्च सुबह 11 बजे तक जवाब देना होगा। समय से जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरीश रावत पर बिना अनुमति ज्योलीकोट में चुनावी सभा करने का आरोप है।

विज्ञापन


कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी हरीश रावत बुधवार को लगभग दो बजे सरोवर नगरी पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो और जनसंपर्क किया। इसके बाद वह ज्योलीकोट को रवाना हो गए और वहां सभा की। ज्योलीकोट के भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी की ओर से बुधवार को ही सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/एसडीएम नैनीताल को शिकायती पत्र दिया गया था। इसमें हरीश रावत पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन

इस संबंध में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को एफएसटी प्रभारी की ओर से भी बताया गया। प्रशासन ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना है। नोटिस हरीश रावत के मुख्य निर्वाचन अभिकर्त्ता पुष्कर जैन के माध्यम से उन्हें भेजा गया है।

हमने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है। हमने जिला निर्वाचन कार्यालय ऊधम सिंह के यहां सभा की अनुमति के लिए समय रहते आवेदन किया था, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई नोडल अफसर तय नहीं किया गया था। इस कारण समय रहते हमें अनुमति नहीं मिल सकी। हमने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम नैनीताल को बता दिया है। -पुष्कर राज जैन, मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता, हरीश रावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें