नाम वापसी के बाद पांचों सीटों पर 52 प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग तेज हो गई है। टिहरी व हरिद्वार सीट पर 15-15 और अल्मोड़ा सीट पर छह, नैनीताल में सात और पौड़ी सीट पर नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा व कांग्रेस के अलावा अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। लेकिन पांचों सीटों पर भाजपा व कांग्रेस ही आमने-सामने है।
संसदीय क्षेत्र प्रत्याशियों की संख्या
टिहरी 15
पौड़ी 9
हरिद्वार 15
अल्मोड़ा 6
नैनीताल 7