इससे आहत होकर मेयर अनीता शर्मा ने बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा में बैठकर मध्य हरिद्वार, हरकी पैड़ी क्षेत्र, खड़खड़ी, भूपतवाला, सप्तऋषि का निरीक्षण किया। मेयर अनीता शर्मा का कहना है कि आचार संहिता के नाम पर सरकार की शह पर अधिकारी परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे तो देती और दूसरी तरफ बेटियों का सम्मान नहीं किया जा रहा है है। सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।
मेयर आचार संहिता का कर रही उल्लंघन
भाजपा के सप्तऋषि मंडल के पदाधिकारियों ने मेयर अनीता शर्मा पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। मंडल के महामंत्री पूरण पांडेय व तरुण नैयर ने मेयर को सलाह दी है कि बेहतर होगा कि वह सफाई कार्यों के साथ अन्य व्यवस्थाओं की ओर ध्यान दें। बैठक में दीपांशु विद्यार्थी, विदित शर्मा, गुलशन भसीन, हरीश शर्मा, सुंदर शर्मा, राजू मनोचा, चंद्रशेखर कुर्ल, सर्वेश्वर मूर्तिभट्ट, रवि चौहान आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ भाजपा की पार्षद मोनिका सैनी ने मेयर अनीता शर्मा पर आरोप लगाया कि वह कुछ अनावश्यक मामलों को बेवजह तूल दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मेयर कुछ कांग्रेसी नेताओं की कठपुतली बनकर रह गई।