निर्वाचन आयोग की एक सेल भी इस पर निगाह बनाए हुए है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता का पालन कराने वाली टीम भी निगरानी कर रही है। ऐसी पोस्ट वायरल होने पर ग्रुप, पेज एडमिन, अकाउंट होल्डर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
एक नजर
200 मिलियन यूजर व्हाटस एप पर
300 मिलियन यूजर फेसबुक पर
34.4 मिलियन यूजर ट्वीटर पर
सोशल मीडिया पर पोस्ट के लिए टीम निगाह बनाई हुई हैं। किसी दल या उम्मीदवार को जिताने, भड़काऊ पोस्ट पर एडमिन के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज होगा।
- शंकर वोरा, प्रभारी आदर्श आचार संहिता पालन