वर्ष 2004 का लोक सभा चुनाव का एक खास वाकया मतदाताओं के दिमाग में आज भी छाया हुआ है। वर्ष 2004 के लोक सभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने अल्मोड़ा सीट से श्याम लाल को टिकट दिया था।
सामान्य सीट होने के बाद भी बसपा ने दलित वर्ग से प्रत्याशी को मैदान में उतारा था। जबकि भाजपा से बची सिंह रावत व कांग्रेस से रेणुका रावत, उक्रांद से काशी सिंह ऐरी, पुरुषोत्तम शर्मा, गुलजार खान, रतन राम, राधा देवी व कौश्तुबानंद, चंद्र सिंह बिष्ट सहित कुल नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।