फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता संग्राम 2019: अब डिजिटल मैदान में होगी चुनावी जंग, ऐसे तैयार हो रहे स्पेशल पैकेज

Tue, 02 Apr 2019 08:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बना ली है। पहले चरण के चुनाव के लिए सभी प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, लेकिन डिजिटल भारत के युग में चुनावी जंग का डिजिटल मैदान भी तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके लिए देश की कई वैब कंपनियां सक्रिय हो गई हैं और प्रचार करने के लिए वॉयस कॉल, मैसेज और व्हाट्सअप्प मैसेज से प्रचार करने के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं।अभी तक आपने रैलियों, पोस्टरों और सोशल मीडिया पर चुनाव का प्रचार करते हुए देखा होगा, लेकिन अब डिजिटल भारत में चुनाव प्रचार के नए माध्यम निकलकर सामने आ रहे हैं।

इसमें हर व्यक्ति के हाथ में पहुंच चुका डिजिटलाइजेशन का सबसे बड़ा माध्यम मोबाइल बन चुका है। चुनाव प्रचार के लिए मोबाइल को इस बार बड़ा माध्यम बनाने की तैयारियां की जा रही है। इसके लिए देशभर के कई वैब डवलपर और कंपनियां सक्रिय हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियों में प्रत्याशियों के प्रचार के लिए एक लाख मोबाइल मैसेज, एक लाख कॉल, एक लाख व्हाट्सएप के मैसेज आदि के लिए अलग-अलग प्लान बनाए गए हैं। इसके लिए देशभर में जनता को भी मैसेज किया जा रहा है।

प्रचार के इस नए रूप से प्रचार करने में समय बचेगा और कम समय में लाखों मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा सकेगी। लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी जंग के डिजिटल मैदान लगभग तैयार हो चुका है और जल्द प्रचार भी शुरू हो जाएगा।

हरिद्वार लोकसभा से कई प्रत्याशी तो अभी से चुनाव प्रचार में भी जुट गए हैं और सोशल मीडिया को हथियार के रूप में उपयोग में ला रहे हैं। हालांकि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया ने बड़ी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें