कहा कि हर नामुमकिन काम को मोदी ने कर दिखाया है। यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने अपने 25 मिनट के संबोधन में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का जवान देश की रक्षा के लिए बलिदान देने से भी नहीं कतराता है। ऐसे में कांग्रेस देशद्रोह और आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) को हटाने की बात कर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के युवा, जवान, किसान, गरीब, माताओं, बहनों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। रैली में पूर्व सांसद बलराज पासी, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला सहित अन्या भाजपा नेता मौजूद रहे।