फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा में इस एक बात से सबका दिल जीत ले गए अमित शाह, खूब बजी तालियां, तस्वीरें...

Thu, 04 Apr 2019 12:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 6
उत्तरकाशी में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड के उत्तरकाशी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ ऐसी बातें कही कि वहां के लोगों का दिल जीत लिया। हालांकि वे निर्धारित समय से करीब एक घंटा विलंब से कार्यक्रम में पहुंचे लेकिन उन्हें सुनने के लिए लोग वहीं डटे रहे।  
विज्ञापन

2 of 6
उत्तरकाशी में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
यहां उन्होंने अपने आधा घंटे के भाषण में पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों के साथ ही हिंदू संस्कृति, देवभूमि उत्तराखंड के महात्म्य, राष्ट्रीय सुरक्षा, भ्रष्टाचार, विकास, पलायन आदि तमाम मुद्दों को छुआ। 
विज्ञापन

3 of 6
उत्तरकाशी में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सभी मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी और विशेषकर राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने राहुल गांधी को राहुल बाबा नाम से संबोधित किया। संबोधन की शुरूआत में उन्होंने मंच पर बैठे चंद नेताओं का ही नाम लिया। लेकिन जब उन्होंने चिलचिलाती धूप में पंडाल के बाहर तक खड़े लोगों को प्यारे भाइयों, बहनों, माताओं और मेरे जिगर के टुकड़े जैसे युवा मित्रों कह कर संबोधित किया तो वहां खूब तालियां बजी। 

4 of 6
उत्तरकाशी में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
भाषण के दौरान विभिन्न मुद्दों पर सीधे सवाल कर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की शैली में जनता से सीधा संवाद भी स्थापित किया। हिंदू धर्म के अनुसार मरने से पहले मुंह में गंगाजल की दो बूंदे डालने की सनातन इच्छा का उल्लेख करते हुए उन्होंने गंगा की महत्ता बताई। 
विज्ञापन

5 of 6
उत्तरकाशी में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
अपने भाषण में उन्होंने टिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी का नाम सिर्फ एक बार लिया। अमित शाह की जनसभा में करीब पांच हजार लोगों की भीड़ जुटी। कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने कभी गरीबी देखी ही नहीं। नेहरु-गांधी खानदान ने हमेशा सत्ता हासिल करने के लिए गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबी हटाई नहीं। इस बार भी ऐसा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्तरकाशी में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद सेना ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने तबाह किए, तो सबसे ज्यादा मायूस पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और राहुल गांधी की टीम थी। भारत की सेना के जवानों के साथ चट्टान की तरह खड़े होने के बजाय उनका मनोबल गिराने वाली कांग्रेस पार्टी देश को सुरक्षित नहीं रख सकती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें