केंद्रीय मंत्रियों में अरुण जेटली, निर्मला सीतारमण, थावर चंद्र गहलोत, जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, उमा भारती, स्मृति ईरानी, राज्यवर्द्धन सिंह राठौर, श्याम जाजू, हेमा मालिनी, शाहनवाज हुसैन शामिल हैं।
हिमाचल, यूपी, हरियाणा के सीएम भी गरमाएंगे प्रचार
उत्तराखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी भी प्रदेश में चुनावी सभाएं करेंगे।
स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद बीसी खंडूड़ी और भगत सिंह कोश्यारी, डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा का भी नाम शामिल है। उनके अलावा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, यशपाल आर्या, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, रेखा आर्या, डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, खजान दास, गिरीराज सिंह बिष्ट व बलराज पासी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
निर्वाचन आयोग को पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी गई है। चुनाव प्रचार के लिए ये सभी स्टार प्रचारक समय-समय पर आएंगे। उनके हिसाब से उनके कार्यक्रम लगाए जाएंगे।
- पुनीत मित्तल, निर्वाचन आयोग से संपर्क प्रमुख भाजपा