जाजू ने कहा कि जनता समझदार है और वो कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली। मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में उसने किसानों की किस तरह की कर्ज माफी की, इसे सारा देश जान गया है।
इस दौरान उनसे पूछा गया था कि जनरल खंडूड़ी को रक्षा समिति से क्यों हटाया गया, कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है। इस पर जाजू ने कहा कि गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी को रक्षा समिति का अध्यक्ष भी हमारी सरकार ने ही बनाया था। खंडूड़ी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था और सरकार ने जो निर्णय लिया, उसके बारे में उन्हें पूरी जानकारी है।
कोश्यारी जी को भी अध्यक्ष पद हमने दिया। अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले अजय टम्टा को मंत्री बनाने का काम भी इसी पार्टी ने किया। स्वास्थ्य को देखते हुए सरकार ने जो निर्णय कियाए वो खंडूड़ी जी को मालूम है।’
लोकसभा में सैन्य पृष्ठभूमि वाला प्रत्याशी न उतारे जाने के प्रश्न पर जाजू ने कहा कि भाजपा ही सैनिकों का सबसे ज्यादा सम्मान करने वाली पार्टी है। वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा सालों से लंबित था। कांग्रेस के जमाने में सैनिकों के लिए पैसा नहीं था।
लेकिन ये काम हमारी सरकार ने किया। जिन जवानों की शहादत हुई, उन्हें सम्मान के साथ घर पहुंचाने की शुरुआत वाजपेयी सरकार में हुई। हमारी सरकार ने इसमें सुधार किया।
ये भाजपा का चरित्र है। एक आध उम्मीदवार खड़ा हो या न हो, इस बात के सर्टिफि केट की जरूरत भाजपा को नहीं है। गढ़वाल सीट से तीरथ सिहं रावत भाजपा के प्रत्याशी हैं, जिनके परिवार से 15 लोग सेना में हैं।