फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए नरेश बंसल

Tue, 26 Mar 2019 05:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नरेश बंसल - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल को प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नैनीताल लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के चलते शाह ने उन्हें संगठन की कमान सौंपी है।

विज्ञापन


वहीं, राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत प्रदेश चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी देखेंगे। शाह ने उन्हें समिति का संयोजक बनाया है। मगंलवार को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संबंध में प्रदेश संगठन को पत्र जारी कर दिया है।

अजय भट्ट अभी तक प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन का दायित्व भी देख रहे थे। भट्ट नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए बेहद सीमित समय होने की वजह से भट्ट के लिए संगठन और चुनाव प्रबंधन देखना संभव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वे मतदान तक चुनाव प्रचार में पूरी तरह से व्यस्त रहेंगे। उनकी चुनावी व्यस्तता को देखते हुए संगठन में ये माना जा रहा था कि पार्टी किसी वरिष्ठ पदाधिकारी को कार्यकारी अध्यक्ष बना सकती है। केंद्रीय नेतृत्व इस पर विचार कर रहा था। मंगलवार को केंद्रीय कार्यालय से इस संबंध में प्रदेश संगठन को इसकी सूचना दे दी गई।

अभी तक बंसल प्रदेश महामंत्री के साथ ही चुनाव प्रबंधन समिति की जिम्मेदारी भी देख रहे थे। अब वे कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में होंगे। चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक डॉ.धन सिंह रावत को बनाया गया है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ.देवेंद्र भसीन के मुताबिक, बंसल बुधवार को सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय पर पदभार ग्रहण करेंगे। उसके बाद वे पत्रकारों को संबोधित करेंगे।

यहां पढ़िए: 
https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2019/03/26/55643156-1493093704154460-5382351800147902464-n_5c9a0d7767186.jpg
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें