फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता संग्राम 2019: चुनाव में भाजपा चलाएगी यह अभियान, पार्टी ने टीम भी कर ली तैयार

Sat, 23 Mar 2019 08:26 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डॉ. देवेंद्र भसीन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उत्तराखंड भाजपा पांचों सीटों पर ‘मैं भी चौकीदार हूं’ अभियान चलाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल गोयल को अभियान का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन


उनके अलावा हर लोकसभा क्षेत्र का भी अभियान प्रभारी तैनात किया गया है। इन सभी प्रभारियों की निगरानी में 30 मार्च तक पूरे प्रदेश में मैं भी चौकीदार अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के लोगों से इस कार्यक्रम को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे।

30 मार्च तक चलेगा अभियान

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन के मुताबिक, मैं भी चौकीदार हूं अभियान के तहत टिहरी लोकसभा का प्रभारी ओमवीर राघव को, पौड़ी गढ़वाल लोकसभा का प्रभारी दीप्ति रावत को, हरिद्वार लोकसभा का प्रभारी शोभाराम प्रजापति को, नैनीताल लोकसभा का प्रभारी सुरेश कोली को और अल्मोड़ा लोकसभा का प्रभारी ललित लटवाल को बनाया गया है।

भसीन का कहना है कि सभी प्रभारी अपनी लोकसभा में मैं भी चौकीदार हूं अभियान की जानकारी देंगे। ये जानकारी विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों, नुक्कड़ सभाओं और पत्रकार वार्ताओं के माध्यम से दी जाएगी। ये अभियान 30 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय कार्यक्रम प्रभारी मुख्तार अब्बास नकवी को दी सूचना

31 मार्च को पीएम मोदी प्रदेश के कुछ चुनिंदा स्थानों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों से संवाद करेंगे। उस दिन सभी वरिष्ठ नेता जिस भी चुनाव क्षेत्र में होंगे, वे प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रवास कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला ने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अनुमति से केंद्रीय कार्यक्रम प्रभारी मुख्तार अब्बास नकवी को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें