फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो 55 साल में नहीं हुआ वह 55 महीने में कर दिखाया : त्रिवेंद्र सिंह रावत

Sat, 23 Mar 2019 09:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतालघाट/पतलोट (नैनीताल)
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत व अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुमाऊं की नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा ने  चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने विकास के मुद्दे को जनता के सामने रखा। मोदी सरकार के साढ़े चार के कार्यकाल की तुलना कांग्रेस के 55 साल के राज से करते हुए कहा कि अब समय विकास का है।

विज्ञापन


नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के बेतालघाट और भीमताल क्षेत्र के खनस्यू में पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आयोजित जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने कहा वर्ष 2022 में आजादी के 75 वर्ष होने पर डायमंड जुबली होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि डायमंड जुबली के हम तब हकदार होंगे जब हर गरीब के पास अपनी छत होगी। 55 महीनों में केंद्र ने एक करोड़ 30 लाख लोगों को मकान दिए। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाकर उनकी चिंता दूर की। 13 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को उज्ज्वला कनेक्शन बांटे। रावत ने कहा देश में प्रदेश अटल आयुष्मान योजना और एयर एबुलेंस योजना में प्रथम स्थान पर है।

उधर, शनिवार को रुद्रपुर के बगवाड़ा में भाजपा जिला कार्यालय का शुभारंभ करने के दौरान बातचीत में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दावा किया है कि भाजपा प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट जीतने जा रही है। देश का सम्मान, सुरक्षा और गरीबों का कल्याण करने वाला चेहरा सिर्फ नरेंद्र मोदी ही हैं। चारों तरफ जोश और उत्साह है। बातचीत में पूर्व सीएम हरीश रावत के चुनाव लड़ने के सवाल पर सीएम ने कहा कि हरीश रावत अभी खतरे में चल रहे हैं। उनको खुद ही नहीं मालूम की उनका क्या होगा। वह हरिद्वार और नैनीताल दोनों जगहों से हारे हैं। उनका भविष्य अभी अनिश्चित है। 
विज्ञापन


सेनापति कभी हताहत हो जाता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में भाजपा ने राज्य में 57 सीटें जीतीं। कुछ लोगों ने कहा कि खुद अध्यक्ष अपनी सीट से चुनाव हार गए। सीएम के अनुसार सेनापति कभी-कभी अपनी सेना को बचाने के लिए हताहत हो जाता है। अजय भट्ट के साथ भी यही हुआ। उन्होंने 57 सीटें दिलाईं, लिहाजा उन्हें कम से कम पांच लाख वोटों से जिताकर लोकसभा में भेजना है।

हल करना चाहता हूं दुर्गम क्षेत्र की समस्याएं : अजय भट्ट
नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट से प्रत्याशी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बेतालघाट में कहा कि मोदी ने पुलवामा हमले के बाद सेना को खुली छूट दी तो सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंक का सफाया किया। यह भी कहा कि उन्होंने अपनी जनसभा की शुरुआत ओखलकांडा के दुर्गम गांव से की ताकि वह उनकी पीड़ा को सुनकर उसे हल कर सकें। अजय भट्ट के अनुसार मोदी की विकास नीतियों को देख कांग्रेस अब तक प्रत्याशी चयन नहीं कर पाई है। 

उधर, रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी और भुवन चंद्र खंडूडी ने चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई थी, नहीं तो दोनों नेताओं का टिकट काटने की हिम्मत किसी की नहीं होती। कोश्यारी के असमर्थता जताने पर पार्टी ने कार्यकर्ता के नाते उन्हें चुनाव लड़ने भेजा है। यह क्षेत्र उनके लिए नया नहीं है। नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने को 11 अप्रैल तक व्रत लेना है। राहुल गांधी आतंकवादियों की हौसलाअफजाई करते हैं और पीएम के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

यह लोग (कांग्रेस) पथभ्रष्ट हो चुके हैं। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में हवन पूजन किया। वहां वन निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, डॉ. प्रेम सिंह राणा, हरभजन सिंह चीमा, पुष्कर धामी, नवीन दुम्का, केएमवीएन के अध्यक्ष केदार जोशी, मेयर रामपाल सिंह, डॉ. जोगेंद्र रौतेला, उषा चौधरी, मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, प्रदीप बिष्ट, राजकुमारी गिरी, विरेंद्र सिंह सामंती, नरेंद्र मानस, खिलेंद्र चौधरी, राकेश नैनवाल, इकबाल हुसैन, प्रकाश हर्बोला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें